जगद्गुरु नरेन्द्राचार्य जी के आव्हान पर कल अरसनारा में 200 पौधों का होगा विशाल वृक्षारोपण
July 15, 2026CNS/रायपुर/दुर्ग-
जगद्गुरु श्रीमद् रामानंदाचार्य नरेन्द्राचार्य जी के पर्यावरण संरक्षण के आव्हान पर दुर्ग-भिलाई क्षेत्र के अनुयायियों द्वारा कल ग्राम अरसनारा में विशाल वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा।
कार्यक्रम कल सुबह 10 बजे आयोजित किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार इस दौरान लगभग 200 फलदार और छायादार पौधे लगाए जाएंगे।
इसमें कटहल, आम, करंज सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का चयन किया गया है। आयोजकों का कहना है कि वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी भी अनुयायी लेंगे, ताकि हरित क्षेत्र को बढ़ावा मिल सके।
जगद्गुरु नरेन्द्राचार्य जी के अनुयायी नियमित रूप से सामाजिक और पर्यावरणीय कार्यों में भाग लेते रहे हैं। इस वृक्षारोपण को भी उसी श्रृंखला का हिस्सा बताया जा रहा है।
कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की गई है।


