चेम्बर ऑफ कॉमर्स से जुड़ा ग्लोबल ट्रैवल एसोसिएशन, व्यापारियों का बढ़ा भरोसा
July 15, 2026CNS/रायपुर/ छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कारवां में एक और महत्वपूर्ण जुड़ाव हुआ है। प्रतिष्ठित ”ग्लोबल ट्रैवल एसोसिएशन” अब आधिकारिक रूप से चेम्बर का नया सदस्य बन गया है।
इस अवसर पर चेम्बर के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने अध्यक्ष मनीष जैन, महामंत्री शुभम अग्रवाल और कोषाध्यक्ष राहुल वासवानी को नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चेम्बर हमेशा व्यापारियों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है।
थौरानी ने कहा कि चेम्बर के कुशल नेतृत्व में लगातार व्यापारियों की आवाज को शासन और प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाया जा रहा है। व्यापार संचालन में आने वाली हर तकनीकी परेशानी को दूर करने के प्रयासों के कारण ही प्रदेश भर के व्यापारिक संघ चेम्बर से जुड़ने के लिए आगे आ रहे हैं।
इस गरिमामयी अवसर पर चेम्बर के सलाहकार गुरजीत सिंह संधू, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वासवानी, कार्यकारी महामंत्री विकास आहूजा, उपाध्यक्ष दिलीप इसरानी, मनीष प्रजापति, अमरदास खट्टर, जितेंद्र शादीजा, मंत्री राहुल खूबचंदानी, आकाश डुडानी सहित एसोसिएशन के सदस्यगण और चेम्बर पदाधिकारी उपस्थित रहे।
चेम्बर ने ग्लोबल ट्रैवल एसोसिएशन का चेम्बर परिवार में आत्मीय स्वागत किया है। चेम्बर पदाधिकारियों का मानना है कि इस जुड़ाव से प्रदेश के ट्रैवल और टूरिज्म से जुड़े व्यापार को नई मजबूती मिलेगी।

