जय मां शीतला: श्रद्धा और भक्ति के साथ माता पहुंचनी का आयोजन

जय मां शीतला: श्रद्धा और भक्ति के साथ माता पहुंचनी का आयोजन

July 13, 2026 0 By Central News Service

महासमुंद 13 जुलाई 2026// मामा भांचा में मां शीतला माता पहुंचनी का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता शीतला के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
मंदिर परिसर में विशेष पूजा, दीप प्रज्वलन, नारियल अर्पण एवं आरती का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने माता के जयकारों के साथ अपनी आस्था प्रकट की। कार्यक्रम में महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।
आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया तथा पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण बना रहा।