आरंग -महानदी के किनारे मिला महिला का शव….हत्या कि आशंका

आरंग -महानदी के किनारे मिला महिला का शव….हत्या कि आशंका

July 13, 2026 0 By Central News Service

आरंग 13 जुलाई 2026// थाना क्षेत्र के एक और बड़ी घटना का मामला सामने आया है। जिसमें एक महिला का शव महानदी के किनारे मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतिका के शरीर पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही आरंग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए रायपुर से फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए।थाना आरंग के अनुसार मृतिका की पहचान ग्राम पारागांव निवासी रुक्मणी सोनवानी उम्र 36 वर्ष के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक उनके पति का पहले ही निधन हो चुका है। प्रारंभिक जांच में महिला के शरीर पर मिले चोट के निशान से हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारण और समय का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू ने बताया कि मृतिका के परिजनों एवं ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि रुक्मणी को आखिरी बार किसके साथ देखा गया था तथा उसकी किसी से कोई रंजिश या विवाद तो नहीं था। मामले में मर्ग कायम कर हर पहलू से जांच की जा रही है।