एक दिवसीय मानस शक्ति केंद्र की बैठक सम्पन्न, तुलसी जयंती 23 अगस्त को झांकी अभनपुर में मनाने का निर्णय
July 12, 2026भटगांव | आज दिनांक 12.07.2026, रविवार को मां कौशिल्या जिला मानस संघ रायपुर से संबद्ध मानस शक्ति केन्द्र खिलोरा पं.क्र.10015/04 की एक दिवसीय बैठक मां गायत्री मंदिर खोरपा, भटगांव में आयोजित की गई।
बैठक की शुरुआत मां गायत्री की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके पश्चात मां कौशिल्या जिला मानस संघ रायपुर के अध्यक्ष सम्माननीय दिलीप सिंह ठाकुर एवं श्री ईश्वर साहू, पत्रकार खोरपा का सम्मान किया गया। शक्ति केंद्र खिलोरा द्वारा पत्रकार श्री ईश्वर साहू को आजीवन सदस्य सम्मान से भी सम्मानित किया गया।
बैठक में शक्ति केंद्र अध्यक्ष श्री यशवंत साहू ने स्वागत उद्बोधन दिया। मुख्य चर्चा पूज्यपाद गोस्वामी तुलसीदास जयंती मनाने को लेकर हुई। विस्तृत विचार-विमर्श के बाद सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सहमति से यह तय किया गया कि इस वर्ष तुलसी जयंती ग्राम झांकी, अभनपुर में 23.08.2026, दिन रविवार को मनाई जाएगी। बैठक में लगभग 50 मानस मंडलियों की उपस्थिति रही।
बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य
संरक्षक: श्री मन्नूलाल साहू, श्री शत्रुघ्न सिंहा
संघ प्रवक्ता: श्री नकुल निषाद
सचिव: श्री कोमल प्रसाद
कोषाध्यक्ष: श्री फतीश साहू
उपाध्यक्ष: श्री खेदराम पटेल
अन्य सदस्य: श्री गंगा राम, श्री कोमल दास मानिकपुरी, राजेंद्र वर्मा, कृष्ण कुमार, किशोर गोस्वामी, बिसाहू राम, पंचम साहू, बिष्णु साहू, रमाकांत साहू, किशोर कश्यप, शिवकुमार कश्यप, रुपेश सिंहा, बलभद्र सिंहा, जीवन लाल, धर्मेन्द्र पटेल, राजेन्द्र निषाद, भोजराज, श्रीमति उमा साहू, श्रीमति अनुसुईया साहू, श्रीमति हिरमौतिन साहू, श्रीमति देवबती साहू, दिनेश कुमार, तीजुराम, इतवारी राम, भुखूराम, कृष्णा निषाद, दुर्गा दयाल धीवर, युग पुरोहित श्री बुधारु राम साहू, प्रमोद ध्रुव, कु. नव्या साहू सहित समस्त मानस पथिक गुरुजन एवं सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी तुलसी जयंती को भव्य रूप से मनाने और अधिक से अधिक मानस मंडलियों को जोड़ने पर भी सहमति बनी।

