सड़क दुर्घटना में घायल गौवंश की गौसेवकों ने की मरहम-पट्टी, उपचार कर बचाई जान
July 7, 2026
संपादक मनोज गोस्वामी
महासमुंद 07 जुलाई 2026// सड़क दुर्घटना में घायल हुए एक गौवंश का स्थानीय गौसेवकों ने समय पर उपचार कर उसकी जान बचाने का सराहनीय प्रयास किया। सूचना मिलते ही गौसेवक मौके पर पहुंचे और प्राथमिक उपचार के तहत घायल गौवंश की मरहम-पट्टी की तथा आवश्यक दवाइयां दीं।
गौ सेवा आयोग जिला अध्यक्ष इवन साहू ने बताया कि दुर्घटना के कारण गौवंश के पैर में गंभीर चोट आई थी। उपचार के बाद उसकी स्थिति में सुधार देखा गया। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि यदि कहीं घायल या बीमार गौवंश दिखाई दे, तो तुरंत गौसेवकों या संबंधित विभाग को सूचना दें, ताकि समय पर इलाज उपलब्ध कराया जा सके।
उपचार के दौरान जिला अध्यक्ष इवन साहू एवं गौसेवक थानू साहू जी ने सराहनीय कार्य किए, जिसमें इस सेवा कार्य की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए गौसेवकों के मानवीय प्रयास की प्रशंसा की।


