महासमुंद में जमीन घोटाले का भयंकर खेल.! आरटीआई मांगी तो तहसीलदार ने नंबर बदल दिया, बोला- “आ जाओ ऑफिस में देख लो”

महासमुंद में जमीन घोटाले का भयंकर खेल.! आरटीआई मांगी तो तहसीलदार ने नंबर बदल दिया, बोला- “आ जाओ ऑफिस में देख लो”

July 7, 2026 0 By Central News Service


महासमुंद 07 जुलाई 2026 // राजस्व विभाग में घोटालेबाजी की नई सनसनीखेज मिसाल सामने आई है। जब स्थानीय पत्रकार मयंक गुप्ता ने ग्राम पंचायत मूढ़ेना के विवादित खसरा नंबरों की जानकारी आरटीआई के जरिए मांगी, तो तहसीलदार कार्यालय का जवाब देखकर सबके होश उड़ गए। न मांगी गई जानकारी दी गई, न दस्तावेज उपलब्ध कराए गए — उल्टा खसरा नंबर बदल दिए गए और आवेदक को ऑफिस बुलाकर तलब कर लिया गया।

आवेदन में सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 का हवाला देते हुए साफ मांग की गई थी।

यह जवाब आरटीआई कानून का खुला मखौल है। सूचना देने के बजाय आवेदक को तलब करना — क्या विभाग कुछ बड़ा छुपा रहा है..?

बेबाक बयान की जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। महासमुंद जिले में फर्जी खरीदी-बिक्री, आबंटित भूमि और आदिवासी भूमि को प्लाटिंग करके बेचने का गठजोड़ उजागर होने वाला है।

बहुत जल्द महासमुंद तहसीलदार, एसडीएम, पटवारी, आरआई समेत बड़े-बड़े दिग्गजों के नाम इस घोटाले में सामने आने वाले हैं।