रायपुर में ‘प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना’ कार्यक्रम, CAIT छत्तीसगढ़ टीम की भागीदारी
June 20, 2026रायपुर, 20 जून 2026: एम्स ऑडिटोरियम रायपुर में शुक्रवार को ‘प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) की छत्तीसगढ़ टीम ने भी हिस्सा लिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस कार्यक्रम से जुड़े और देशभर के लाभार्थियों को संबोधित किया। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर के लाभार्थियों को करीब ₹2,400 करोड़ की प्रोत्साहन राशि वितरित की गई।
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि रोजगार सृजन और स्वरोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता है।
रायपुर में हुए कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन और सांसद बृजमोहन अग्रवाल समेत कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। CAIT पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के विचार सुने।
CAIT के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन अमर पारवानी ने कहा कि यह योजना युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर देगी। इससे युवा आर्थिक रूप से सशक्त होंगे और विकसित भारत का संकल्प मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि व्यापार और उद्योग जगत को मजबूत बनाने के लिए ऐसे प्रयास बेहद जरूरी हैं।
CAIT छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन ने केंद्र सरकार के रोजगार सृजन, कौशल विकास और उद्यमिता बढ़ाने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह कदम देश के आर्थिक विकास और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूती देगा।
कार्यक्रम में CAIT के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमैन जितेंद्र दोशी, विक्रम सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, वाइस चेयरमैन सुरिन्दर सिंह, जीवत बजाज, महामंत्री अवनीत सिंह, कोषाध्यक्ष विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, वासु माखीजा, राम मंधान, भरत जैन, राकेश ओचवानी और शंकर बजाज शामिल हुए। प्रतिनिधिमंडल में शंकर बजाज, नवीन शर्मा, जयराम कुकरेजा, नागेंद्र तिवारी, मधु अरोरा, प्रेरणा भट्ट, राकेश अग्रवाल, मनीराम वर्मा, जयदेव और के वी शर्मा भी उपस्थित रहे।


