बड़ी खबर – महासमुंद समीपस्थ ग्राम बम्हनी में मिलें पौराणिक अवशेष… लोगों ने कहा पौराणिक कथाओं में बम्हनी का नाम अंकित है…
June 13, 2026
संपादक मनोज गोस्वामी
महासमुंद 13 जून 2026// नगर से महज 10 किमी कि दुरी पर स्थित ग्राम बम्हनी, जो कि बम्हनेश्वर महादेव घाट के नाम से प्रचलित है। आज भी शिव भक्त श्रद्धालु पुरे वर्ष जाकर बम्हनेश्वर महादेव मंदिर में जल अभिषेक कर पुरे श्रध्दा के साथ पुजा पाठ करते है। इसके अलावा प्रतिवर्ष सावन माह में यहां का जल लेकर कांवरिया सिरपुर, महादेव घाट रायपुर, बाबा कुटी रायगढ़, आदि स्थानों पर अभिषेक करते हैं।
लेकिन आज जो किसान गोपाल साहू के खेत में खुदाई के दौरान हुआ उसमें आप सभी को हैरतअंगेज कर देंगे।

आज हुआ है उसका वृस्तित जानकारी सोशल मीडिया से प्राप्त हुआ है। इसमें गांव के किसान गोपाल साहू ने भर्री जमीन को खेत बनाने के लिए जेसीबी मशीन से काम चालू कराए हि थे कि इतने में अनगिनत नागों का झुंड (सर्प) इधर उधर खुदाई से निकल कर फैलने लगें, कृषक गोपाल साहू ने गांव के लोगों को फोन के माध्यम से सुचित किया कि खेत कि खुदाई में बहुत सारे सांप निकल रहा है और कुछ मुर्तियों के अवशेष (पुरानी) निकल रहें है।
इतने में पुरे गांव के आसपास यह बात आग कि तरह फैल गई। जिसमें सर्प तो इधर उधर चले गए, लेकिन और खुदाई करने पर प्राचीन अवशेष निकलते गए।
जिसको ग्राम वासियों ने तुरंत प्रशासन को फोन के माध्यम से सुचित किए हैं। निकले गए प्राचीन अवशेष को ग्राम वासी हड़प्पा संस्कृति के माध्यम से बम्हनेश्वर ग्राम जो कि प्राचीन नाम से जोड़ रहे हैं। जिसको पुरातात्विक सिरपुर से भी जोड़ा जा रहा है। वहीं ग्रामवासियों का कहना है कि आज यहां पर मंदिर में बम्हनेश्वर महादेव के नाम से शिवलिंग स्थापित है। जिसमें गांव का प्राचीन नाम बम्हनेश्वर था लेकिन समय बदलने पर बम्हनी कर दिया गया।
पौराणिक अवशेष का जब तक पुरातत्व विभाग के माध्यम से स्पष्ट नहीं हो पाता,तब तक किसी कथा से नही जोड सकतें। अब देखना यह है कि पुरातत्व विभाग कब आकर स्पष्ट करते हैं। फिलहाल यह चर्चा आसपास में एक आस्था एवं धार्मिक भावनाओं से जोड़ रहे हैं।
गौरतलब है कि हाल ही में उत्तरप्रदेश के शाश्वती ज़िले में एक गाय खेत में लगातार लगभग 08 दिनों तक एक हि जगह चक्कर लगा रहे थे,जहा पर अब खुदाई में शिवलिंग निकलने का सोशल मीडिया में विडियो जारी हो रहा है।


