अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू ने किया आमदी, मुंडरा, परसदा का सघन दौराभाजपा के ‘घर-घर चलो अभियान’ में ग्रामीणों से हुए रूबरू, समस्याएं सुनीं
June 13, 2026अभनपुर।रायपुर /प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे ‘घर-घर चलो अभियान’ के तहत अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू ने ग्राम आमदी, मुंडरा और परसदा का सघन दौरा किया।
इस महासंपर्क अभियान के दौरान विधायक साहू ने घर-घर जाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, महतारी वंदन योजना और किसान सम्मान निधि से मिल रहे लाभ पर विस्तृत चर्चा की। विधायक ने कहा कि ये योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं।
दौरे में ग्रामीणों ने बिजली और पेयजल से जुड़ी स्थानीय समस्याएं विधायक के सामने रखीं। इस पर विधायक साहू ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष खेलूराम साहू, जनपद प्रतिनिधि विनोद चंद्राकर, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के संयोजक राघवेंद्र साहू, मंडल अध्यक्ष किशोर साहू, महामंत्री रवि वर्मा, अनिल साहू सहित राजा दीवान, बिहारी साहू, जगदीश साहू, हुलास साहू, लक्ष्मण निषाद, अश्वनी साहू, प्रीतम सोनकर, रामकुमार साहू समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।


