अज्ञात शव कि अभी तक नहीं हुई पुष्टि… पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से कि अपील…
June 12, 2026
संपादक मनोज गोस्वामी
महासमुंद 12 जून 2026/ खल्लारी थाना क्षेत्र के ओंकारबंद के जंगल में कल मिली अज्ञात युवक कि शव का अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है, खल्लारी पुलिस लगातार आसपास के क्षेत्रों में संपर्क साध कर शव कि शिनाख्त करने में जुटे हुए है। इसी बीच पुलिस कंट्रोल रूम ने सोशल मीडिया के माध्यम से अज्ञात शव की पहचान हेतु सूचना जारी किए हैं।
खल्लारी थाना ने कि अपील
थाना खल्लारी जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़) क्षेत्र के अंतर्गत ओंकारबंद जंगल में एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद हुआ है। पुलिस द्वारा वैधानिक पंचनामा कार्यवाही के उपरांत शव को पहचान एवं सुरक्षार्थ हेतु शव गृह (मर्चुरी)मेकाहारा(रायपुर) में रखवाया गया है। यदि किसी व्यक्ति को इस हुलिए के गुमशुदा व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी हो, तो कृपया तत्काल नीचे दिए गए संपर्क नंबरों पर सूचित करने का कष्ट करें।
मृतक का हुलिया एवं विवरण:
शव मिलने का स्थान:- ओंकारबंद जंगल (थाना खल्लारी क्षेत्र)
वर्तमान स्थिति:- शव गृह (मर्चुरी) मेकाहारा(रायपुर) में सुरक्षित रखा गया है।
लिंग:- पुरुष
उम्र:- लगभग 20 से 22 वर्ष
रंग:- सांवला / गहरा सांवला
बाल:- काले, छोटे और घुंघराले
पहनावा:- काले-लाल रंग का इनर/बनियान और काले रंग का लोवर (ट्रैक पैंट)। पैरों में सफेद और काले रंग के स्पोर्ट्स शूज (जूते)।
विशेष अपील:
यदि आपके आसपास, ग्राम, रिश्तेदारी या जान-पहचान में इस हुलिए का कोई युवक गुमशुदा या लापता है, तो कृपया तत्काल पुलिस से संपर्क करें। आपकी एक छोटी सी जानकारी इस अज्ञात शव की शिनाख्त करने और उसे उसके परिवार तक पहुँचाने में मददगार साबित हो सकती है।
संपर्क सूत्र:-
थाना खल्लारी (जिला महासमुंद):- 9977300017
पुलिस कंट्रोल रूम महासमुंद:- 9479192399
आपातकालीन सेवा नंबर:- 112
द्वारा:- थाना प्रभारी, थाना खल्लारी, जिला महासमुंद (छ.ग.)


