प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत बनने तेजी से आगे बढ़ रहा देश — देवेंद्र
June 11, 2026संपादक मनोज गोस्वामी
महासमुंद 11 जून 2026// प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री देवेंद्र चंद्राकर ने कहा कि मोदी जी के इन 12 वर्षों में “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के मंत्र के साथ भारत ने हर क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति की है। विशेषकर अन्नदाता किसानों के कल्याण और महासमुंद जिले के विकास के लिए अभूतपूर्व कार्य हुए हैं।
चंद्राकर ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में किसानों की प्रगति के लिए किए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि 11 करोड़ से अधिक किसानों को प्रतिवर्ष 6000 रु की सीधी सहायता दी गई। जिससे महासमुंद जिले के हजारों किसान भी लाभान्वित हुए। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से किसानों को प्राकृतिक आपदा में सुरक्षा कवच मिला। धान, गेहूं समेत सभी प्रमुख फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में डेढ़ गुना तक वृद्धि की गई। 1.7 लाख करोड़ से अधिक के केसीसी तथा ब्याज में छूट से छोटे किसानों को राहत प्रदान की गई। 1 लाख करोड़ रु के कृषि अवसंरचना कोष के माध्यम से भंडारण, कोल्ड स्टोरेज और फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स को बढ़ावा देकर किसानों के फ़सलों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था की गई।
देश प्रदेश के साथ ही महासमुंद जिला भी विकास से पीछे नहीं रहा। तुमगांव रोड ओवरब्रिज का निर्माण होने से वर्षों से लंबित मांग पूरी हुई, जाम से मुक्ति और आवागमन सुगम हुआ। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत महासमुंद रेलवे स्टेशन का आधुनिक सुविधाओं के साथ कायाकल्प किया जा रहा है। बेलसोंडा रेलवे क्रॉसिंग में भी ओवर ब्रिज की स्वीकृति मिली, जिसका निर्माण प्रगति पर है। इससे निर्माण से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। महासमुंद को अपना मेडिकल कॉलेज मिला, जिससे स्वास्थ्य सुविधाएं और मेडिकल शिक्षा को नया आयाम मिला।
महासमुंद में सिंचाई परियोजनाएं विकसित कर किसानों की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त किया गया है। महासमुंद में सड़क, रेल, स्वास्थ्य और किसान कल्याण के कार्यों से जनता के जीवन में बड़ा बदलाव आया है।
प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में देश के 50 करोड़ से अधिक जनधन खाते खोले गए। डीबीटी से 34 लाख करोड़ रु सीधे लाभार्थियों तक पहुंचा। आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख तक मुफ्त इलाज, 35 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाकर स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर बनाया। डेढ़ लाख रूपये तक कैशलेश उपचार सुविधा ने गरीब परिवारों को संबल प्रदान किया है। उज्ज्वला योजना के तहत 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिली। स्वच्छ भारत व हर घर जल योजना के माध्यम से 12 करोड़ शौचालय और 15 करोड़ घरों में नल से जल पहुंचाया गया। डिजिटल इंडिया व 5G सिस्टम से यूपीआई ने दुनिया में भारत का परचम लहराया, गांव-गांव तक इंटरनेट पहुंचाया। राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत बनाकर अनुच्छेद 370 हटाया गया। सर्जिकल स्ट्राइक जैसी कार्रवाई के माध्यम से दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया गया। जी 20 की सफल अध्यक्षता से भारत की वैश्विक पहचान बढ़ी है। चंद्रयान-3 की सफलता से भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरी है।
देवेंद्र चंद्राकर ने कहा कि मोदी जी ने भारत को “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य की ओर मजबूती से बढ़ाया है। किसान मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता इन उपलब्धियों को घर घर तक पहुंचाएगा।


