उपभोक्ताओं को दी जा रही रीडिंग बिल की राशि और बिल भुगतान की राशि में भारी अंतर, विकास उपाध्याय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल सीएसपीडीसीएल एमडी से मिले…

उपभोक्ताओं को दी जा रही रीडिंग बिल की राशि और बिल भुगतान की राशि में भारी अंतर, विकास उपाध्याय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल सीएसपीडीसीएल एमडी से मिले…

June 11, 2026 0 By Central News Service

रायपुर 11 जून 2026// पूर्व संसदीय सचिव एवं छाया सांसद विकास उपाध्याय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के उपभोक्ताओं को दी जा रही रीडिंग बिल की राशि और बिल भुगतान की राशि में भारी अंतर को लेकर बिजली विभाग के एमडी से मुलाकात की। जहाँ स्वयं एमडी द्वारा कबुला गया कि बिजली बिल गड़बड़ी मामले को लेकर उनके संज्ञान में 2700 प्रकरण आये हैं।

उपाध्याय ने इसे बड़ी गंभीर समस्या बताई जब राजधानी की यह दशा है तो रायपुर सहित पूरे प्रदेश में तो लाखों उपभोक्ता इस गड़बड़ी के शिकार हुये होंगे। उपाध्याय ने बताया कि राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश में आम जनता महंगाई से जूझ रही है और ऐसे में विद्युत विभाग उनकी परेशानी और बढ़ा रहे हैं।

उपाध्याय ने कहा कि राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश में विद्युत विभाग की घोर लापरवाही के कारण बिजली उपभोक्ताओं को जो बिल दिया जा रहा है उसमें भारी अंतर पाई गई है और इसके जिम्मेदार विद्युत विभाग हैं। बिजली विभाग स्मार्ट मीटर लगाकर आम जनता को स्मार्ट तरीके से लूट रही है। आज विकास उपाध्याय स्वयं बिजली बिल में आ रही त्रुटियों को लेकर दर्जनों से ज्यादा उदाहरण लेकर पहुंचे हुए थे जहां पर सीएसपीडीसीएल एमडी के संज्ञान में 2700 प्रकरण सामने आये हैं उन्होंने स्वयं कबुला है।

उपाध्याय ने कहा कि जब छत्तीसगढ़ में इस प्रकार से एक नहीं कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल में गड़बड़ी सामने आ रही है तो विभाग को तत्काल स्मार्ट मीटर बंद कर देना चाहिये। क्योंकि न जाने प्रदेश के कितने उपभोक्ताओं को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा होगा, कई उपभोक्ताओं के तो ऑनलाईन ऑटो पे सिस्टम सेट होते हैं उन्हें तो मालूम ही नहीं होता कि बिजली बिल कितना आया है और कितना कट हो रहा है। अब यदि उनका गड़बड़ी वाला बिल ऑटो पे हो जाये तो क्या विभाग उन्हें उनकी राशि वापस करेगी।

उपाध्याय ने दो टूक कहा छत्तीसगढ़ में लगाये गये स्मार्ट मीटर के कारण यह समस्या आ रही है जल्द से जल्द स्मार्ट मीटर को हटाया जाये। छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ता पहले से ही बिजली की महंगी दर, स्मार्ट मीटर के कारण अनाप शनाप बिजली बिल, लो वोल्टेज, बिजली कटौती से हलाकान है। अब बिजली कम्पनी दो तरह की बिल देकर उपभोक्ताओं को गुमराह कर लूट रही है। पहले बिजली बिल हाफ योजना के तहत 400 यूनिट तक मिलने वाली छूट को खत्म किया गया और अब इस महंगाई में उपभोक्ता दोगुना बिल का भुगतान कहाँ से करेगी। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार बिजली उपभोक्ताओं की इस गंभीर समस्या पर भी कुछ नहीं बोलेगी क्योंकि ऊर्जा विभाग तो स्वयं मुख्यमंत्री जी के पास है।

विकास उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बिजली विभाग की लापरवाही की जाँच हो, दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही हो और जल्द से जल्द प्रदेश भर से स्मार्ट मीटर को हटाया जाये अन्यथा कांग्रेस पार्टी ऊर्जा विभाग व सीएम हाउस का घेराव करेगी।

आज विकास उपाध्याय के साथ कन्हैया अग्रवाल, दीपक मिश्रा, सुमित दास, रवि थॉमस, उत्तम साहू, राजेश पाल, अन्नू राम साहू, शिव श्याम शुक्ला, चिंता राम साहू, संदीप शर्मा, विकास अग्रवाल, संदीप सिरमौर, घनश्याम ओझा आदि विद्युत विभाग दफ्तर में उपस्थित थे।