पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने कुष्ठ बस्ती में सादगी से मनाया जन्मदिन, रक्तदान शिविर भी लगाया
June 10, 2026रायपुर, 10 जून 2026: पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने इस बार अपना जन्मदिन बेहद सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया। शुभचिंतकों और समर्थकों के साथ वे पंडरी स्थित कुष्ठ बस्ती पहुंचे और वहां असहाय लोगों के बीच केक काटकर भोजन कराया।
सुबह से ही देवेंद्र नगर चौक पर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा रहा। ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं के साथ बड़ी संख्या में समर्थक अपने नेता को बधाई देने पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत रक्तदान शिविर से हुई। रक्तदान वैन में कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के सुदीर्घ जीवन की कामना के साथ रक्तदान किया।
सिक्ख संगठन की महिला विंग की अध्यक्ष श्वेता अरोरा, तरण अरोरा और रूबी गांधी ने जुनेजा को गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
इसके बाद जुनेजा हर साल की तरह अपने परिवार और समर्थकों के साथ पंडरी कुष्ठ बस्ती पहुंचे। वहां उन्होंने जरूरतमंदों के बीच केक काटा और सभी को भोजन कराया। इस दौरान शहर अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन ने कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में उन्हें मिठाई खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी।
कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुनील भुवाल, अरुण जंघेल, संजय सोनी, सुशांत डे, मिलिंद गौतम, कमल धृतलहरे, सत्तू सिंह, दलजीत चावला, तेजेंद्र सलूजा, शीतल कुलदीप, सेवक महानंद, राधे नायक, अमितेश भारद्वाज, बास्तो बेहरा, विजय सिक्का, आकाश नाग, राहुल श्रीवास्तव, प्रवेश लखवानी, गुलाब माखीजा, गौतम यादव, अरुण सिंह समेत कई वार्ड अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी और उत्तर विधानसभा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

