भाजपा ओबीसी मोर्चा छत्तीसगढ़ की संगठनात्मक बैठक संपन्न… राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्णा गौर सम्मिलित हुई…
June 8, 2026संपादक मनोज गोस्वामी
रायपुर 08 जून 2026/ भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित भाजपा ओबीसी मोर्चा छत्तीसगढ़ की संगठनात्मक बैठक 7 जून रविवार को संपन्न हुआ।
बैठक में भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश शासन की कैबिनेट मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं और अध्यक्षता मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू ने की।
बैठक में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री ओपी चौधरी, भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री और मोर्चा के प्रदेश प्रभारी अखिलेश सोनी, भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद चंदू लाल साहू उपस्थित रहे। बैठक का संचालन महामंत्री उपकार चंद्राकर ने किया और आभार महामंत्री अशोक सिन्हा ने किया। श्रीमती कृष्णा गौर जी का एयरपोर्ट और प्रदेश कार्यालय आगमन पर मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
विश्व पर्यावरण दिवस के अंतर्गत उन्होंने प्रदेश भाजपा कार्यालय में नीम का पेड़ लगा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मोर्चा के अथितियों ने संगठन की मजबूती, सामाजिक समरसता तथा ओबीसी समाज के सर्वांगीण विकास हेतु कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा आगामी चुनौतियों के लिए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर सार्थक चर्चा हुई। वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन से प्रेरणा प्राप्त कर संगठन कार्य को और अधिक गति देने का संकल्प लिया।
बैठक में महासमुंद ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन पटेल सोशल मिडिया जिला प्रभारी योगेश कुमार कश्यप जिला कार्यकारिणी सदस्य देव चंद कहार मंडल अध्यक्ष माखन पटेल उपस्थित रहे।


