आदर्श ग्राम कमरौद में हुआ वृहद पौधारोपण, जिलाध्यक्ष ढालूराम साहू का जन्मदिवस भी मनाया गया…

आदर्श ग्राम कमरौद में हुआ वृहद पौधारोपण, जिलाध्यक्ष ढालूराम साहू का जन्मदिवस भी मनाया गया…

June 7, 2026 0 By Central News Service

कमरौद (महासमुंद), 07 जून। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के निर्देशानुसार खल्लारी परिक्षेत्र साहू समाज द्वारा आदर्श ग्राम कमरौद में शनिवार को वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने ग्राम के स्कूल परिसर प
में पौधे रोपित किए।

इस अवसर पर जिला साहू संघ महासमुंद के जिलाध्यक्ष प्रो. ढालूराम साहू के जन्मदिवस को भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया तथा मिठाई खिलाकर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रो. ढालूराम साहू, उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र साहू, महामंत्री नंदकुमार साहू, कोषाध्यक्ष केवल साहू, अंकेक्षक वरुण साहू, युवा अध्यक्ष मनीष साहू, प्रदेश आईटी प्रकोष्ठ सदस्य पवन साहू, हितेंद्र साहू, होरीलाल साहू, संयुक्त सचिव गुहन साहू, उत्तम साहू, परिवार परामर्श प्रकोष्ठ सहसंयोजक भुवनलाल साहू, परिक्षेत्र अध्यक्ष चंदूलाल साहू, संरक्षक चमनलाल साहू, ग्राम सरपंच श्रीमती भारती वेणु साहू, संगठन मंत्री युगलकिशोर साहू, जिला मीडिया प्रभारी टीकम साहू, परिक्षेत्र उपाध्यक्ष अलखराम साहू, संगठन सचिव हेमन साहू, सचिव सारकेश साहू, कोषाध्यक्ष वेणु साहू, सलाहकार माखन साहू, द्वारिका साहू, गौतम साहू, नोहर साहू, लोकेश साहू, भारत साहू, निरंजन साहू, श्रीमती उत्तरा साहू एवं श्रीमती रुक्मणी साहू सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन जिला संगठन मंत्री युगलकिशोर साहू द्वारा किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।