“एक पेड़ मां के नाम”… पंचायत परिसर में रोपे गए पौधे….
June 6, 2026
संपादक मनोज गोस्वामी
बागबाहरा 06 जून 2026// विश्व पर्यावरण दिवस पुरे देश में बड़ी उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। जहां “एक पेड़ मां के नाम” से आम लोगों से लेकर जन प्रतिनिधी भी पौधे रोपन कर रहे हैं।
इसी तारतम्य में आज ग्राम पंचायत मामा भांचा में जनप्रतिनिधियों ने मिलकर पंचायत परिसर में पौधरोपण कर उनकी संरक्षण एवं सुरक्षा का संकल्प लिया। सरपंच धर्मेन्द्र कुमार साहू ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम’ भारत सरकार और पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया एक व्यापक जन-अभियान हैं ।इसका उद्देश्य अपनी मां के प्रति सम्मान प्रकट करना और पर्यावरण को हरा-भरा रखना है। आप भी इस अभियान में शामिल होकर अपनी मां के नाम पर कोई भी पौधा लगा सकते।
उक्त कार्यक्रम में सरपंच धर्मेन्द्र कुमार साहू, उपसरपंच कोमल महानंद पंचायत सचिव भरत साहू, कोतवाल सुरज महानंद, मन्नु साहू, अशवन पटेल, लखन ध्रुव, जीवन, पानो बाई, समीक्षा जैन, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहें।


