इस सख्श के जन्मदिन पर दो सौ से अधिक रक्तदाता करेंगे रक्तदान… जानें कौन है वह….

इस सख्श के जन्मदिन पर दो सौ से अधिक रक्तदाता करेंगे रक्तदान… जानें कौन है वह….

June 7, 2026 0 By Central News Service

महासमुंद 07 जून 2026/ महासमुंद के इतिहास में एक नया अध्याय और जुड़ने वाले हैं, क्योंकि आज जिसका जन्मदिन है उसको यादगार बनाने के लिए उनके फैंस क्लब के द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया है, जिसमें 200 सौ से अधिक रक्तदाता आज रक्तदान कर नया अध्याय जोड़ रहे है।

वह सख्श है महासमुंद के जन नायक, समाज सेवक , मिलनसार व्यक्तितव के धनी त्रिभुवन महिलांग जी जिसका आज जन्मदिन है। उसने हमेशा से समाज के साथ ही साथ नगर के प्रगति पर डटे खड़े मिलते है। उन्होंने कहा कि मेरे फैन्स और युवा साथियों के द्वारा आज विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है,जो कि मेरे लिए एक सुखद अनुभव होगा, रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है, जिसमें जरुरतमंदों को रक्त आसानी मिल सकेंगे और किसी को जीवन दान मिल जाएंगे,यह मेरे लिए एक सौभाग्य से बढ़कर आशिर्वाद होगा।

त्रिभुवन भैय्या फैंस क्लब के सदस्यों और युवाओं ने बताया कि लगभग दो सौ से अधिक लोग इस विशाल रक्तदान शिविर में रक्तदाता रक्तदान करेंगे और अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।

महासमुंद के भलेसर मार्ग पर स्थित आई आर रिसोर्ट में सुबह 08 से शाम 05 बजे तक रक्तदान किया जाएगा, रक्तदाताओं को फलाहारी के साथ सड़क सुरक्षा के यातायात नियमों को ध्यान में रखकर हेलमेट देकर सम्मानित किया जाएगा।