कांग्रेस को नगरीय निकाय उपचुनाव में बड़ी जीत, रायपुर नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने दी बधाई

कांग्रेस को नगरीय निकाय उपचुनाव में बड़ी जीत, रायपुर नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने दी बधाई

June 5, 2026 0 By Central News Service

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री दीपक बैज के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों और नगर पंचायतों में हुए उपचुनावों में कांग्रेस प्रत्याशियों ने शानदार जीत दर्ज की है। इस ऐतिहासिक विजय पर रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी।

आकाश तिवारी ने कहा कि यह जीत प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के कुशल नेतृत्व और संगठन की एकजुटता का परिणाम है। जनता ने कांग्रेस की नीतियों और विकास के वादे पर भरोसा जताया है।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री श्री मलकीत सिंह गेंदु, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष श्री सुशील आनंद शुक्ला और श्री प्रभजोत सिंह लाडी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं के परिश्रम की सराहना की और आने वाले चुनावों के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

नेताओं ने कहा कि उपचुनाव के नतीजे साफ संकेत हैं कि छत्तीसगढ़ की जनता का विश्वास कांग्रेस के साथ है।