“गुठलियों लाओ-आम पाओ” : प्रसिद्ध शेफ आकांक्षा राय सिखाएंगी आम की अनूठी रेसिपी, फैंसी ड्रेस से लकी ड्रा तक, बच्चों से बड़ों के लिए खास आकर्षणों से सजा ‘आम महोत्सव’

“गुठलियों लाओ-आम पाओ” : प्रसिद्ध शेफ आकांक्षा राय सिखाएंगी आम की अनूठी रेसिपी, फैंसी ड्रेस से लकी ड्रा तक, बच्चों से बड़ों के लिए खास आकर्षणों से सजा ‘आम महोत्सव’

May 25, 2026 0 By Central News Service


रायपुर, 25 मई 2026: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, जोरा के प्रांगण में ‘प्रकृति की ओर सोसायटी’ द्वारा तीन दिवसीय भव्य ‘आम महोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। आम की विभिन्न किस्मों, व्यंजनों और संस्कृति को समर्पित यह महोत्सव 29, 30 व 31 मई 2026 को कृषि मंडपम, कृषि महाविद्यालय, जोरा, रायपुर में दोपहर 12:00 बजे से रात 9:00 बजे तक आयोजित होगा।

महोत्सव के मुख्य आकर्षण:

  • गुठलियों लाओ – आम पाओ: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रति व्यक्ति 11 आम की गुठली लाने पर सोसायटी के स्टॉल से 1 ताजा आम बिल्कुल मुफ्त पाएं।
  • हर घंटे लकी ड्रा: महोत्सव में हर घंटे लकी ड्रा होगा। इंस्टाग्राम पर सोसायटी को फॉलो कर लकी कूपन प्राप्त करें।
  • प्रसिद्ध शेफ आकांक्षा राय की कार्यशाला: देश-विदेश में ख्याति प्राप्त शेफ आकांक्षा राय के साथ आम से बनने वाले लाजवाब व्यंजन बनाना सीखें।

दिन-वार कार्यक्रम विवरण:

🥭 29 मई 2026, शुक्रवार

  • दोपहर 2:00 – 4:00 बजे: भव्य शुभारंभ समारोह
  • शाम 4:00 – 6:00 बजे: आम पर आधारित रोचक प्रश्नोत्तरी
  • शाम 6:00 – 9:00 बजे: सांस्कृतिक संध्या

🥭 30 मई 2026, शनिवार

  • दोपहर 3:00 – 4:00 बजे: निःशुल्क ‘आम व्यंजन प्रतियोगिता’
    रजिस्ट्रेशन संपर्क: शिल्पी नागपुरे 8839120445, कुकिंग अकैडमी 92827119010, लक्ष्मी यादव 9977581302
  • शाम 4:00 – 5:00 बजे: शेफ आकांक्षा राय के साथ कार्यशाला
  • शाम 5:00 – 6:00 बजे: रोचक प्रश्नोत्तरी
  • शाम 6:00 – 9:00 बजे: सांस्कृतिक संध्या

🥭 31 मई 2026, रविवार

  • दोपहर 3:00 – 5:00 बजे: निःशुल्क ‘मैंगो फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता’
    वर्ग: (A) 3-8 वर्ष, (B) 9-13 वर्ष
    रजिस्ट्रेशन संपर्क: मनीषा त्रिवेदी 9425503223, सर्वत्र सेठी 9424203792, श्वेता एंकर 7415396395
  • शाम 5:00 – 6:00 बजे: पुरस्कार वितरण समारोह
  • शाम 6:00 – 7:00 बजे: रोचक प्रश्नोत्तरी
  • शाम 7:00 – 9:00 बजे: समापन सांस्कृतिक संध्या

‘प्रकृति की ओर सोसायटी’ के अध्यक्ष श्री मोहन वर्ल्यानी, सचिव श्री निर्भय धाडीवाल एवं ‘दी डिजिटल स्कूल’ के छात्र-छात्राओं ने आमजन से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस महोत्सव का आनंद लें और पर्यावरण संरक्षण के अभियान से जुड़ें। यह महोत्सव आम के स्वाद के साथ-साथ प्रकृति से जुड़ने का भी अनूठा अवसर है।

स्थान: कृषि मंडपम, कृषि महाविद्यालय, जोरा, रायपुर
तिथि: 29 से 31 मई 2026
समय: दोपहर 12:00 बजे से रात 9:00 बजे तक
प्रवेश: निःशुल्क