CAIT-ITPO करेंगे ‘भारतीय व्यापार महोत्सव 2026’                            12-15 अगस्त तक भारत मंडपम में लगेगा देश का सबसे बड़ा ट्रेड फेयर

CAIT-ITPO करेंगे ‘भारतीय व्यापार महोत्सव 2026’ 12-15 अगस्त तक भारत मंडपम में लगेगा देश का सबसे बड़ा ट्रेड फेयर

May 23, 2026 0 By Central News Service

रायपुर, 23 मई 2026
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) और इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन (ITPO) ने मिलकर देश का सबसे बड़ा ट्रेड फेयर “भारतीय व्यापार महोत्सव 2026” आयोजित करने का ऐलान किया है। दोनों संगठनों के बीच शुक्रवार को इसको लेकर MoU साइन हुआ।

यह महोत्सव 12 से 15 अगस्त 2026 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगा। CAIT के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन अमर पारवानी ने बताया कि महोत्सव की थीम “Made in India, Made for India, Made for the World” रखी गई है।

1000+ स्टॉल, 10 लाख आगंतुक आएंगे
महोत्सव में 1,000 से अधिक स्टॉल्स लगेंगे। 2 लाख से ज्यादा व्यापारिक प्रतिनिधि, 10 लाख आगंतुक और 5,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के आने की उम्मीद है। MSMEs, स्टार्टअप्स, निर्यातक, कारीगर इसमें हिस्सा लेंगे।

श्री पारवानी ने कहा कि यह महोत्सव “Vocal for Local” और “आत्मनिर्भर भारत” के विजन को आगे बढ़ाएगा। इस दौरान B2B मीटिंग, ग्लोबल बायर-सेलर मीट, इन्वेस्टर्स कॉन्फ्रेंस और “शार्क टैंक” जैसे सत्र भी होंगे।

CAIT प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन ने देशभर के व्यापारियों से इस महोत्सव में जुड़ने की अपील की। इस अवसर पर जितेन्द्र दोशी, विक्रम सिंहदेव, सुरिन्दर सिंह, अवनीत सिंह, विजय पटेल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।