सिविल लाइंस सिंधी पंचायत ने समाजसेवा और संस्कार को दी प्राथमिकता, जरूरतमंद कन्याओं और छात्राओं को मिलेगा सहयोग
May 18, 2026सिविल लाइंस सिंधी पंचायत ने समाजसेवा और संस्कार को दी प्राथमिकता, जरूरतमंद कन्याओं और छात्राओं को मिलेगा सहयोग
सेवा, संस्कार और समाजहित के संकल्पों के साथ संपन्न हुई सिविल लाइंस सिंधी पंचायत की बैठक
रायपुर – पूज्य सिविल लाइंस सिंधी पंचायत की कार्यकारिणी बैठक सिविल लाइंस में उत्साह और सकारात्मक संकल्पों के साथ संपन्न हुई। बैठक में समाज सेवा, संस्कार और कल्याण से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए।
मीडिया प्रभारी जतिन नचरानी ने बताया कि पंचायत ने समाजहित को सर्वोपरि रखते हुए निम्न प्रस्ताव पारित किए:
- नैतिक अनुशासन: पंचायत की किसी भी बैठक में मांस और मदिरा का सेवन पूर्णतः वर्जित रहेगा।
- कन्या विवाह सहयोग: समाज की 11 जरूरतमंद कन्याओं के विवाह के लिए आर्थिक सहायता और आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
- शिक्षा प्रोत्साहन: 11 जरूरतमंद छात्राओं को छात्रवृत्ति देकर शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया गया।
अध्यक्ष संजय जैसिंघ और महासचिव मोहन वर्ल्यानी ने कहा कि पंचायत केवल एक सामाजिक संगठन नहीं है, बल्कि यह संस्कार, सेवा और समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी सदस्यों से अपील की कि वे समाजहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करें।
आगामी कार्यक्रम
बैठक में आने वाले महीनों के लिए कई कार्यक्रमों को भी हरी झंडी मिली:
- जून में पारिवारिक पिकनिक का आयोजन
- जुलाई में वृहद वृक्षारोपण और औषधीय पौधों के वितरण का कार्यक्रम
- पंचायत सदस्यों की पारिवारिक और व्यापारिक जानकारी वाली डायरेक्टरी का प्रकाशन
- बच्चों के लिए समर कैंप और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
बैठक में संजय जैसिंघ, मोहन वर्ल्यानी, दीपक खेमानी, संजय जादवानी, जीवत बजाज, राजकुमार कोडवानी, सुशील दरीरा, नानक रामरख्यानी, शैलेंद्र नैनानी, जय आर्य, आनंद टेकवानी, विशाल नारंग, नरेश पिंजानी, सुंदर नारवानी, चंदन पारवानी और राजेश गिदवानी सहित प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।


