संस्कार समर कैंप में साइबर अपराध और साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित…

संस्कार समर कैंप में साइबर अपराध और साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित…

April 26, 2026 0 By Central News Service

पिथौरा 26 अप्रैल 2026/ संस्कार शिक्षण संस्थान द्वारा प्रतिभा विद्यालय पिथौरा चल रहे संस्कार मल्टी टैलेंट समर कैंप में में साइबर अपराध और साइबर सुरक्षा पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में पिथौरा एसडीपीओ अजीत ओगरे और समर कैंप के डायरेक्टर सीमा गौरव चंद्राकर मुख्य रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों से अवगत कराना और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी देना था।

एसडीपीओ अजीत ओगरे ने छात्रों को ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, सोशल मीडिया हैकिंग और एटीएम फ्रॉड जैसे साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने छात्रों को सतर्क रहने और किसी भी प्रकार के लालच से बचने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति मुफ्त में पैसा नहीं देता, इसलिए अपने बैंक विवरण या ओटीपी किसी के साथ साझा न करें, साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर घटना की सूचना देने की सलाह दी गई।


कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा पर भी चर्चा हुई, जिसमें छात्रों को यातायात नियमों का पालन करने की आवश्यकता बताई गई. छात्रों ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की और उपस्थित एसडीओपी से विभिन्न सवाल पूछे, जिनका विस्तार से उत्तर दिया गया. कार्यक्रम के समापन पर समर क्लास में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को एसडीओपी अजीत ने बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर मुख्य रूप से अजीत ओगरे एसडीओपी पिथौरा, आरक्षक 471 हरिबंधु बारिक ,चालक आर मयंक, डायरेक्टर सीमा गौरव चंद्राकर संस्थान के पदाधिकारी बच्चे काफी संख्या में उपस्थित थें।