ग्राम पंचायत मामा भांचा के सरपंच ने भीषण गर्मी में जनता को सुविधा उपलब्ध करने निस्तारी के लिए पानी कि मांग..
April 26, 2026संपादक मनोज गोस्वामी
महासमुंद 26 अप्रैल 2026/ ग्राम पंचायत मामा भांचा के सरपंच धर्मेन्द्र कुमार साहू ने भीषण गर्मी को देखते हुए जनता के लिए पेयजल के लिए बोर खनन कर शुद्ध पानी कि व्यवस्था किए, वहीं उन्होंने नहाने के लिए भी जनता को सुविधा उपलब्ध कराने केशवा नाला जलाशय से तालाब में पानी निस्तारी के लिए मांग किए हैं।

सरपंच ने बताया कि पीने के लिए शुद्ध पेयजल एवं निस्तारी के लिए पानी ग्राम में आवश्यक था, फिलहाल अभी पीने के लिए पानी कि व्यवस्था मामा भांचा एवं आश्रित ग्राम डोंगरीपाली में पुर्ण सुचारू रूप से किया जा रहा है। वही ग्राम पंचायत मामा भांचा के दर्री तालाब का पानी ख़राब होने कि कागार पर था, जिसमें समय से पहले निस्तारी के लिए पानी भरकर जनता को सुविधा देना, इसलिए केशवा नाला जलाशय से निस्तारी के लिए पानी कि मांग हेतु आवेदन देकर जल्द से जल्द पानी भरकर जनता को सुविधा उपलब्ध कराने कि बात कही है।


