महंत कालेज में हुआ पुरस्कार वितरण, हमारी शिक्षा सबसे पहले देश के लिए है : डॉ सच्चिदानंद शुक्ल
April 25, 2026रायपुर । महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय में आज पुररस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ सच्चिदानंद शुक्ल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। शिक्षा प्रचारक समिति के अध्यक्ष अजय तिवारी एवं सचिव अनिल तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप मे मौजूद थे।
कार्यक्रम के आरंभ में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवशीश मुखर्जी ने संस्थान के विद्यार्थियों की उपलब्धियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि महंत लक्ष्मीनारायण महाविद्यालय के छात्रों ने अकादमिक गतिविधियों के साथ ही खेलकूद और अन्य गतिविधियों में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर शानदार सफलता हासिल की है। तथा इस वर्ष खेलो इंडिया में कराटे पर गोल्ड मैडल भी महाविद्यालय के छात्र ने हासिल किया अपने सम्बोधन में कुलपति डॉ शुक्ला ने युवाओं से कहा कि अभी जनरेशन गैप की सीमा 24 वर्ष से घटकर आठ वर्ष रह गई है, इसलिए अब नए संस्थानों में शिक्षक और छात्रों के बीच विचारों का अंतर बहुत कम रह गया है। उन्होंने अगले सत्र से पाँच वर्ष का एकीकृत पाठ्यक्रम बीसीए-एलएलबी शुरू करने कि घोषणा ही की । साथ ही विश्वविद्यालय में छात्रों के लिए इनोवेशन आइडिया की पहल भी अब सभी महाविद्यालयों तक की जाएगी।

