मानव एकता दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर में 190 यूनिट रक्तदान किया गया
April 24, 2026रायपुर/संत निरंकारी मिशन की शाखा रायपुर में आज मानव एकता दिवस के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन निरंकारी मिशन कि प्रमुख सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आदेशानुसार इस शिविर में 110 पुरुषों ने एवं 80 महिलाओं ने रक्तदान कर मानव सेवा के लिए योगदान दिया। इस शिविर का उद्घाटन रायपुर जिला कलेक्टर महोदय गौरव सिंह जी ने किया। और ब्राह्मण समाज से श्री नीरज शर्मा जी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
शिविर में एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला जिसमे पिता और पुत्र, पति और पत्नी एवं भाई – बहन की जोड़ी ने रक्तदान कर एक मिसाल कायम की। समाज के विभिन्न वर्गों से भी इसमें मानवएकता हेतु सेवाएँ अर्पित की। प्रथम बार रक्तदाताओं की संख्या इस बार 12 रही जिसमे 51 वर्षीय मुरली मोटवानी जी को विशेष धन्यवाद दिया गया।
इस अवसर पर ब्रांच के जोनल इंचार्ज श्री गुरबक्श सिंह कालरा ने भी 103 बार रक्तदान कर युवाओं को इस मानवेकता के कार्य हेतु प्रेरित किया। मीडिया प्रभारी प्रेम सिंह धामी ने भी 84 बार रक्तदान कर अपने गुरु के आदेश की पालना की।
अध्यात्मिक क्षेत्र में कर्म का विशेष महत्व है मानव सेवा हेतु स्वयं को हमेशा आगे रखना निरंकारी मिशन की विशेषता रही है। पर्यावरण हो या जल श्रोतों कि सफाई, वृक्षारोपण हो या सफाई अभियान संत निरंकारी मिशन के सेवादार सामाजिक शाखा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तहत गुरु के आदेश पर इन सेवाओं को करने के लिए तत्पर रहते।

