शराब दुकान के पास मिला अज्ञात व्यक्ति कि लाश… आसपास के गांवों में सनसनी फैली…
April 6, 2026
संपादक मनोज गोस्वामी
महासमुंद 06 अप्रैल 2026/ जिले के खट्टी शराब दुकान के पास आज एक युवक कि लाश मिलने से हड़कंप मच गई। उक्त युवक कि पहचान अभी तक नही हो पाई, जिसका शिनाख्त महासमुंद पुलिस कर रही है। जिसमें प्रथम रुप में उस युवक को मर्डर करके जंगल कि ओर घसीटने का मामला मिला है।
समाचार लिखे जाने तक उक्त मृतक युवक कि पहचान नही हो पाई है। महासमुंद पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक का उम्र 25-26 वर्ष दाहिने हाथ में गोदना (चिन्ह्) में मां लिखा है, वहीं आसपास के पतासाजी और कुछ प्रयुक्त वाहन नहीं मिलें हैं।

महासमुंद पुलिस ने जिस तरह से शव का परीक्षण किया तो उसमें मर्डर होने कि आशंका जाहिर कि जिसका जल्द खुलासा करने कि बात कही है।
गौरतलब है कि शराब दुकान के पास शव मिलना यह चौथी घटना जो कि खट्टी कि दुसरी घटना है। 27 फरवरी को गांव में हि महासमुंद के चिंतामणि चंद्राकर उर्फ बुलू का शव मिला था जिसका मेडिकल रिपोर्ट में अधिक शराब सेवन करने पर डीहाइड्रेशन बताया गया था। वही आंवराडबरी (भीमखोज) एवं महासमुंद शीतली नाला शराब दुकान के पास भी शव मिल चुका है।



