बड़ी खबर- खल्लारी मंदिर में श्रद्धालुओं से भरी रोप-वे टुट कर नीचे गिरा….मची अफरातफरी…
March 22, 2026
संपादक मनोज गोस्वामी
महासमुंद 22 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ महासमुंद जिले के खल्लारी (भीमखोज) में स्थित प्रसिद्ध खल्लारी माता मंदिर में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। मंदिर में चल रहे रोपवे का केबल अचानक टूट गया, जिससे ट्रॉली में बैठे श्रद्धालु घायल हो गए।
घटना के समय रोपवे की ट्रॉली में कई श्रद्धालु सवार थे। अचानक केबल टूटने से ट्रॉली झटके के साथ नीचे आ गई, जिससे उसमें बैठे लोगों को चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 5 से 6 श्रद्धालु घायल हुए हैं। सभी को तुरंत जिला अस्पताल महासमुंद भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कुछ को गंभीर चोटें भी आई हैं।
सवाल प्रबंधन समिति पर है कि क्या रोप-वे कि प्रतिदिन देखरेख होता था कि नहीं। आपको बता दें कि रोप-वे अभी नया ही था उसको वहां लगाएं कुछेक साल हुआ है। फिर अचानक केबल कैसे टुट गया।



