वाहन चेकिंग के दौरान कार से 25 लाख नगदी रकम जप्त….
March 19, 2026
संपादक मनोज गोस्वामी
महासमुंद 19 मार्च 2026/ पटेवा थाना के NH 53 रोड थाना के सामने ग्राम जोगिडीपा में आज मुखबीर कि सूचना पर वाहन चेकिंग के दौरान पिथौरा की ओर से आ रही कालारंग की ग्रैंड विटारा कार क्रमांक OD 15 AA 5080 को रोककर चालक नाम पता पुछने पर अपना नाम मोहित आनन्द पिता मुनीश चंद्र आनंद उम्र 26 साल निवासी सुपकार बिल्डिंग बुधाराजा संबलपुर थाना + जिला संबलपुर उड़िसा का होना बतायें। कार के बीच सीट में सफेद काला रंग का चेकदार बैग में रखे सामान के संबंध में पुछताछ करने पर मोहित आनंद द्वारा रायपुर में फ्लैट खरीदने के लिए नगदी रकम 25 लाख रूपये रायपुर लेकर जाना बताया।
उक्त वाहन में रखे सफेद काला रंग के चेकदार बैग का तलाशी लेने पर बैग के अंदर 500-500 सौ नोट का बंडल प्रत्येक बंडल में 100-100 नोट कुल 50 बंडल जुमला 25 लाख रूपये रखे मिला। उक्त नोटों के संबंध में वैद्य कागजात पेश करने धारा 94 बी.एन.एस.एस का नोटिस तामील किया गया नोटिस में मोहित आनंद द्वारा कोई कागजात नही होना लिखित में दिये जाने पर कार्यवाही करते हुए कुल संपत्ति कीमती 40,45,840 रूपये को जप्त किया गया है।

नगद राशि जिनसे जब्त की गई-
- मोहित आनंद पिता मुनिश चंद्र उम्र 26 वर्ष साकिन सुबकार बिल्डिंग बुधाराजा संबलपुर थानां+ जिला संबलपुर उड़ीशा
जप्त संपत्ति–
01- एक वाहन ग्रैंड विटारा कार ओडी 15 ए ए 5080 इस्तेमाली किमत 15 लाख रूपये।
02- 500 रूपये का कुल 50 बंडल जुमला 25 लाख रूपये।
- दो नग मोबाईल किमती 45 हजार रूपये जुमला। कुल जप्त संपत्ति कीमती 40,45,840 रूपये।



