रोमांचक मुकाबले में सेंट विंसेंट पैलोटी बनी विजेता, यूनिवर्सिटी टीम का भी चयन

रोमांचक मुकाबले में सेंट विंसेंट पैलोटी बनी विजेता, यूनिवर्सिटी टीम का भी चयन

October 23, 2026 0 By Central News Service

अंतर महाविद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में सेंट विंसेंट पैलोटी महाविद्यालय बनी विजेता

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग और महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय गांधी चौक रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में अंतर महाविद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 18 अक्टूबर 2026 को बालाजी विद्यालय देवेंद्र नगर के खेल मैदान में किया गया।

इस प्रतियोगिता में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से पंजीकृत 6 महाविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। रोचक और रोमांचक मुकाबले में सेंट विंसेंट पैलोटी कॉलेज की टीम ने पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की टीम को संघर्षपूर्ण मुकाबले में पराजित कर विजेता का खिताब जीता।

आयोजन के मुख्य अतिथि बालाजी विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं आंध्रा एसोसिएशन के अध्यक्ष जी. स्वामी थे, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. देवाशीष मुखर्जी ने की।

प्रतियोगिता में विप्र महाविद्यालय, यूटीडी रायपुर, देवेंद्र नगर कन्या महाविद्यालय, आरंग कॉलेज, संस्कृत कॉलेज और डागा कन्या महाविद्यालय की टीमों ने भाग लिया।

मुकाबले के बाद विश्वविद्यालय स्तर की टीम का चयन भी किया गया, जो आगामी विश्वविद्यालय स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगी। चयनित खिलाड़ियों में प्रज्ञा मिश्रा (विप्र कॉलेज), तनविका चौधरी, विजेता प्रकाश, प्रियंका उषा ठाकुर, मोनिका, प्रज्ञा, भूमि चौहान, पूर्वी वर्मा, नेहा, हिरल पटेल (सेंट पैलोटी कॉलेज) सहित अन्य खिलाड़ी शामिल हैं। अतिरिक्त खिलाड़ियों के रूप में अंचल, सोनम और लेखा चौहान को शामिल किया गया है, जो संस्कृत कॉलेज, डागा कॉलेज और यूटीडी की छात्राएं हैं।