जिला संघ ने की कोर कमेटी की बैठक
March 18, 2026सी एन एस/रायपुर _ भारत स्काउट एवं गाइड्स जिला संघ की बैठक जिला कार्यालय में 17/03/26 को जिला संघ के अध्यक्ष श्री जी स्वामी जी जिला आयुक्त एवं जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय जी के निर्देशन में रखी गई सत्र 2026 _27 की रूपरेखा पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।वार्षिक कैलेंडर अनुसार गतिविधि, निजी शालाओं में स्काउटिंग गतिविधि में बढ़ावा आय व्यय,मेंबरशिप ग्रोथ, हाइक, मैग्जीन वृहद वृक्षारोपण स्वच्छता,जिला रैली पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई बैठक में पूर्व राज्य प्रशिक्षण आयुक्त टी. के. एस.परिहार जिला सचिव मृत्युंजय शुक्ला डीटीसी शाहिना परवीन डीओसी स्काउट हेमंत शुक्ला डीओसी गाइड डॉ.लक्ष्मी नायक सीनियर स्काउटर रामपाल तिवारी, रोहित वर्मा सचिव विकासखंड आरंग, मुकेश बोरकर विकासखंड सचिव धरसीवा, भूपेश कुमार साहू विकासखंड सचिव अभनपुर ,नमन साहू उपस्थित थे।


