आदर्श ग्राम कमरौद में माता कर्मा की 1010 वीं जयंती धूमधाम से मनाया गया…
March 15, 2026
संपादक मनोज गोस्वामी
महासमुंद 15 मार्च 2026/ जिलें के समीपस्थ आदर्श ग्राम कमरौद में आस्था और सामाजिक एकता के भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर साहू समाज द्वारा माता कर्मा की विशेष पूजा-अर्चना, भव्य महाआरती और शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु एवं ग्रामीणजन शामिल हुए।
धार्मिक अनुष्ठान और शोभायात्रा
कार्यक्रम का शुभारंभ माता कर्मा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके पश्चात गांव की गलियों में माता कर्मा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जहां श्रद्धालुओं ने माता के जयकारे लगाए। समापन पर भक्तों के बीच खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया।
विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने शिरकत कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई। प्रमुख रूप से उपस्थित रहे- लक्ष्मण साहू (पूर्व पदाधिकारी, प्रदेश साहू संघ), भुलऊ साहू (पूर्व जिला पदाधिकारी), एवन साहू (तहसील अध्यक्ष),श्रीमती जानवी मोहन साहू (तहसील उपाध्यक्ष),श्रीमती खिलेश्वरी साहू (संगठन सचिव)
खल्लारी परिक्षेत्र से संरक्षक सेवा राम साहू, अध्यक्ष चंदू साहू, उपाध्यक्ष अलख साहू व श्रीमती ममता संजय साहू, संगठन मंत्री युगल साहू, सचिव सारकेश साहू, कोषाध्यक्ष वेणु साहू और मीडिया प्रभारी चेतन साहू व ओमप्रकाश साहू सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित थे।
जसगीत पोस्टर “राजिम माता के लोचन भगवान” का विमोचन
जयंती समारोह का मुख्य आकर्षण ‘राजिम माता के लोचन भगवान’ नामक जसगीत के पोस्टर का विमोचन रहा। इस भक्तिमय रचना के रचनाकार खल्लारी परिक्षेत्र के संगठन मंश्री युगल साहू हैं। अतिथियों ने उनकी इस कलात्मक और धार्मिक पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए गौरवपूर्ण बताया।
सामाजिक समरसता की मिसाल
कार्यक्रम में केवल साहू समाज ही नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता की झलक भी देखने को मिली। आयोजन में ग्राम पटेल मोहन कुलदीप, उपसरपंच श्रीमती लता सहिस, कृष्णकुमार सेन, भूषण नामदेव और उमेंद्र पटेल जैसे विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर एकता का संदेश दिया।

आयोजन समिति और स्थानीय सहभागिता
स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम को सफल बनाने में कमरौद सरपंच श्रीमती भारती साहू, चमन साहू, भुवन साहू, टेकराम साहू, तेजराम साहू सहित नीलकंठ, देवनारायण साहू,भारत साहू,मुन्ना साहू,नरोत्तम साहू, हेमंत और पालक साहू जैसे अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।
मंच का सफल संचालन चमन साहू , ग्राम प्रमुख एवं अध्यक्ष ग्रामीण साहू समाज कमरौद द्वारा किया गया।


