महासमुंद सरस्वती शिशु मंदिर में बसंत पंचमी पर्व पर पांच कुंडीय यज्ञ का आयोजन…
January 25, 2026
संपादक मनोज गोस्वामी
महासमुंद 25 जनवरी 2026/ स्थानीय भलेसर मार्ग स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उ. मा. विद्यालय महासमुंद में बसंत पंचमी पर पांच कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर सर्वप्रथम विद्यालय में मां सरस्वती का पूजन,हवन एवं आरती की गई । इस यज्ञ अनुष्ठान का वैदिक विधि विधान से वरिष्ठ आचार्य बलराम सेन द्वारा संपन्न करवाया गया । पूजन में आदर्श शिक्षा मंडल समिति के सचिव घनश्याम सोनी,विद्यालय के प्राचार्य देवराज वर्मा, विद्यालय समस्त आचार्य- दीदी , भैया - बहन एवं अभिभावक गण उपस्थित थे।
पूजन के पश्चात् 65 बच्चों का पट्टी पूजन एवं विद्यारंभ संस्कार किया गया, उन्हें ग – गणेश, म – महेश, स – सरस्वती लिखवाया गया l
इस अवसर पर विद्यालय के दीदी /आचार्यों , भैया -बहनों, अभिभावकों एवं समिति के सदस्यों द्वारा वनांचल शिक्षा सेवान्यास रायपुर के लिए एकत्रित समर्पण राशि मां सरस्वती के चरणों में समर्पित किया ।

कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया l
इस आयोजन को संपन्न कराने में आचार्य बलराम सेन, शिव कुमार कन्नौजे, किरण साहू, खोजेंद्र कुमार साहू, तुलसीराम पटेल, कुंजलाल पटेल, हेमंत साहू,अजय कुमार तांडी, अजीत राम साहू, आचार्या श्रीमती मनोज साहू, आचार्या श्रीमती दुर्गेश नंदिनी चन्द्राकर , श्रीमती किरण सोनी , श्रीमती गुरूवारी सोनी , श्रीमती मल्लिका चंद्राकर , श्रीमती तारिणी गोस्वामी , श्रीमती निशा गोस्वामी , श्रीमती उत्तरा सिन्हा, श्रीमती श्वेता दुबे, सुश्री तनुजा साहू , सुश्री सरोजनी साव , सुश्री टिकेश्वरी चंद्राकर , सुश्री साक्षी घोड़ेचोरे , सुश्री अर्चना साव , एवं समस्त आचार्य / दीदियों का सहयोग सराहनीय रहा ।
इस कार्यक्रम की जानकारी प्रचार-प्रसार प्रमुख पवन कुमार निर्मलकर एवं ललित कुमार सिन्हा द्वारा दिया गया।


