ग्राम मामा भांचा में हर्षोल्लास से मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस…

ग्राम मामा भांचा में हर्षोल्लास से मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस…

January 26, 2026 0 By Central News Service

महासमुंद 26 जनवरी 2026/ आज पुरे देश में गणतंत्र दिवस का 77 वां वर्षगांठ पुरे हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया। इसी तारतम्य में आज ग्राम पंचायत मामा भांचा में शासकीय प्राथमिक शाला में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कोमल महानंद, पंचायत भवन में सरपंच धर्मेन्द्र कुमार साहू, संकुल केन्द्र में पूर्व सरपंच अश्विनी वेद कुमार दीवान, पशु चिकित्सालय में डॉ. सी आर साहू ने ध्वजारोहण कर सलामी ली।साथ ही साथ नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा देशभक्ति गानों के माध्यम से समा बांधा।

उपरोक्त कार्यक्रम में ग्राम शाला स्कूल समिति उपाध्यक्ष धनेश्वरी साहू, ग्राम प्रमुख त्रिलोक चंद जैन,विकास समिति अध्यक्ष वेद कुमार दीवान, ग्राम विकास समिति सचिव राजकुमार साहू , पंच ढाल सिंह ध्रुव,पंच लखन ध्रुव,रोजगार सहायक अशोक साहू, मन्नु लाल साहू,बली राम साहू,लाला दीवान, खिलेशवर साहू, तुलसी राम साहू, हेमंत दीवान, लिलेश्वर साहू, मिलन ध्रुव, तामेश्वर निषाद,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भामिनी सुर्यवंशी, मितानिन कांति साहू, ललिता कन्नौजे, पंच समीक्षा जैन,पंच विशाखा यादव,नल- जल योजना अध्यक्ष पानबाई साहू, वरिष्ठ नागरिक खुग्गी बाई महानंद, आंगनबाड़ी सहायिका जगबाई यादव, कुमारी ठाकुर, तोषण बाई निषाद , प्रधान पाठिका रोहित कुमारी ठाकुर, शिक्षिका नेहा चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहें।