गोस्वामी समाज की कार्यकारिणी बैठक संपन्न..

गोस्वामी समाज की कार्यकारिणी बैठक संपन्न..

December 1, 2025 0 By Central News Service

महासमुंद 01 दिसंबर 2025/ छत्तीसगढ़ सनातन दशनाम गोस्वामी समाज जिला इकाई महासमुंद की कार्यकारिणी बैठक ग्राम लभरा कला में संपन्न हुई ।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 4 दिसंबर को राजिम में आयोजित प्रांत स्तरीय दत्तात्रेय प्राकट्योत्सव में जिले से अधिक से अधिक संख्या में सदस्य गण शामिल होंगे ।


वहीं जिले की आमसभा फरवरी में किया जाएगा जिसमें जिला इकाई के नवीन निर्वाचन का कार्यक्रम तथा पारिवारिक सम्मेलन की तिथि निर्धारित किया जाएगा ।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली मिलन समारोह आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया, जिसमें महिलाओं और बच्चों को भी आमंत्रित किया जाएगा।


बैठक में जिला अध्यक्ष तोषण गिरि गोस्वामी, उपाध्यक्ष रामेंद्र प्रकाश गिरि, सचिव ओमप्रकाश पुरी, कोषाध्यक्ष डिगेंद्र गिरि, मीडिया प्रभारी मनोज गिरि, अर्जुन गिरि, संतोष गिरि , राजू गिरि, बबलू गोस्वामी, युवराज बन , शीतल गोस्वामी, प्रियंका गोस्वामी, संदीप गोस्वामी, लक्की गिरि आदि उपस्थित थे ।