विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल ने एक्सिस बैंक का पुतला दहन कर विरोध जताया…

विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल ने एक्सिस बैंक का पुतला दहन कर विरोध जताया…

October 4, 2025 0 By Central News Service

महासमुंद 04 अक्टूबर 2025/ एक्सिस बैंक के द्वारा हिंदु भावनाओं को ठेस पहुंचाया गया है। इसके विरोध में आज एक्सिस बैंक महासमुंद के एक्सिस बैंक का पुतला दहन किया गया।

विश्व हिन्दू परिषद ने कहा कि हिंदु त्योहारों पर बार-बार यह देखा जाता है कि हिंदु त्योहारों पर दूसरे धर्म का ऐड चलाकर हिंदू धर्म के लोगों को प्रताड़ित किया जाता है। विज्ञापन के माध्यम से बहुत सारे लोग धर्मांतरित होते है और लव जिहाद जैसे क्रियाओ में फसते है।

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा सिटी कोतवाली महासमुंद में एक्सिस बैंक के खिलाफ एफआईआर की मांग की गई, और ऐसे विज्ञापन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई, नहीं तो हिंदू समाज के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा। सभी हिंदू जन जिनका एक्सिस बैंक के खाता है, उनसे विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा आग्रह किया जाता है, कि वह एक्सिस बैंक से अपना बैंक खाता तत्काल बंद कर हिंदु समाज को सबल प्रदान करें।
हिंदू हित के लिए हमेशा विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल खड़ा होता है. अगर एक्सिस बैंक माफी नहीं मांगता है तो इसके खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जाएगी।