स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री अद्वैत गिरि गोस्वामी की जयंती पुण्यतिथि मनाई गई…

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री अद्वैत गिरि गोस्वामी की जयंती पुण्यतिथि मनाई गई…

October 3, 2025 0 By Central News Service


महासमुंद 03 अक्टूबर 2025/ स्वंतत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन महासमुंद द्वारा स्वर्गीय श्री अद्वैत गिरि गोस्वामी मालगुजार खम्हारमुड़ा वाले जो की महान व्यक्तित्व स्वंत्रता संग्राम सेनानी की जयंती एवम पुण्यतिथि दोनो एक ही तारीख 1 अक्तूबर 1901 को जन्म एवम 1 अक्टूबर 1972 को स्वर्गारोहण था को महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा की उपस्थिति में सेनानी के सुपुत्र चित्रसेन गिरि के निवास महासमुंद में मनाया गया।


सर्वप्रथम तैल चित्र पर चंदन पुष्प हार आरती कर उनके जीवन परिचय पर प्रकाश संगठन अध्यक्ष नारायण नामदेव द्वारा प्रस्तुत किया गया। जिसमे बताया गया की परिवार में चाचा जीवन गिरि प्रेम गिरि भाइयों में अरिमर्दन गिरि,हिंगलाज गिरि के साथ स्वंत्राता आंदोलन में शामिल हुए।उस समय अपने परिवार ,संपत्ति ,तन मन धन को बिना परवाह किए जंगल सत्याग्रह तमोरा क्षेत्र में हरिजन छुआ- छूत दूर करने गरीबों के मसीहा के रूप में महात्मा गांधी के साथ में कदम तल कदम साथ दिए अंग्रेजों के लोभ लुभावन 4 गांव की जागीर को भी ठुकरा दिए।

लघु सभा में उपस्थित नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी,संगठन के संरक्षक प्रलय थिटे,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पवन पटेल,राष्ट्रपति सम्मानित डॉक्टर साधना कसार एवं राजू साहू सभी ने अपने अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की 146 की संख्या जिले भर से का स्मरण उनकी क्रियाकलाप को याद दिलाए तथा सरकारों की रवैया पर भी चर्चा की गई तथा मान सम्मान की कमी देखते हुए उत्तराधिकारी संगठन स्वयं दोनो पर स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस पर महासमुंद जय स्तंभ के सामने ध्वजारोहण झंडोत्तोलन विगत कई वर्षों से करते आ रहे हैं। महासमुंद के तीन स्थानों में सेनानियों के शिलालेख स्तंभ पुरानी मंडी तहसील ऑफिस में लगाए गए थे जो कूड़ा करकट के बीच में हैं, केवल बालक शासकीय उमा विद्यालय में लगे हैं सुव्यस्थित रखा है। जिला कलेक्टर को जानकारी देने पर आश्वासन दिया गया पर कुछ नहीं किया गया।अतः सेनानी परिवार अपने पूर्वजों द्वारा किए गए कार्यों को कोई भी सरकार महत्व नहीं दे रही है।

इस कार्यक्रम में अन्य सदस्यों का आभार उत्तराधिकारी संगठन के महामंत्री कुबेर गिरि गोस्वामी ने की।लघु सभा में उपस्थित सेनानी परिवार से चित्रसेन गिरि,कुबेर गिरि,संजय गिरि,रोमांतक गिरि,सुभाष गिरि,आनंद गिरि,प्रलय थिटे,भारत कसार,साधना कसार,मनोज गिरि,नारायण नामदेव,सच्चिदानंद चंद्राकर,बसंत चंद्राकर,योगेश जैन आदि तथा नगर से विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पवन पटेल,अरविंद परहे,राजू साहू,शरद मराठा,सुमीत जैन, संजय चंद्राकर,दिव्यांक पांडे आदि के अतिरिक्त अन्य कई लोग शामिल हुए।
उपरोक्त जानकारी महामंत्री कुबेर गिरि गोस्वामी ने दी।