कांग्रेस पार्टी से निष्कासित करने कि बात बेबुनियाद….मेरी छवि धुमिल करने का षड्यंत्र- अंकित बागबाहरा
September 23, 2025संपादक मनोज गोस्वामी
बागबाहरा 23 सितंबर 2025/ कांग्रेस नेता एवं पर्यटन मंडल के पूर्व सदस्य अंकित बागबाहरा ने बताया कि कल समाचार पत्र के माध्यम से मुझे पार्टी से 06 साल के लिए निष्कासित करने कि ख़बर मिली जो कि पुरी तरह से बेबुनियाद है।
मैं कांग्रेस पार्टी का जिम्मेदार निष्ठावान कार्यकर्ता एवं नेता हूं, मुझे कांग्रेस पार्टी के द्वारा समय-समय पर दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठापूर्वक निर्वहन किया हूं। महासमुंद जिला व प्रदेश में मैं निष्ठावान एवं प्रचलित नामवर व्यक्ति हूं इसलिए नामचीन लोगों ने मेरी निष्ठा एवं छवि को बदनाम करने का षड्यंत्र रचा है। यदि इस वाक्य में सच्चाई रहता तों मुझे पार्टी के द्वारा सुचना पत्र देकर सुचित करता, लेकिन उन लोगों ने मेरे लिए रची साजिश में नाकामयाब रहें।
उन्होंने कहा कि मैं सदैव पार्टी कि नियमों और दि जाने वाली जिम्मेदारी को बखूबी निभाते आ रहा हूं। लेकिन इस तरह के कतिपय नेताओं कि कृत्य और आमजनता को दिग्भ्रमित करने से मुझे मेरा मान सम्मान को गहरा आघात पहुंचा हैं। मैं सदैव पार्टी के साथ रहकर जनता कि मुद्दों एवं क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करते रहूगां।




