महासमुंद हाई स्कूल मैदान में होंगे रास गरबा का कार्यक्रम… जानें क्या रहेगा नियम…

महासमुंद हाई स्कूल मैदान में होंगे रास गरबा का कार्यक्रम… जानें क्या रहेगा नियम…

September 19, 2025 0 By Central News Service

महासमुंद 19 सितंबर 2025/ शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर रास गरबा कार्यक्रम आयोजित के लिए स्वाध्याय भवन महासमुंद में सर्व हिंदू समाज एवं विश्व हिंदू परिषद,दुर्गा वाहिनी का बैठक आयोजित किया गया। जिसमें सिटी स्पोर्ट्स क्लब रास गरबा उत्सव समिति के सदस्यों को भी आमंत्रित कर रास गरबा उत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया गया रास गरबा उत्सव का आयोजन नगर के हृदय स्थल हाई स्कूल मैदान में 24 सितंबर से 01अक्टूबर तक रोजाना संध्या 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक कार्यक्रम चलेगा जो कि निःशुल्क रहेगा।


उक्त कार्यक्रम के बारे में समिति ने बताया कि सभी लोगों का तिलक लगाकर तथा भारतीय सांस्कृतिक वेशभूषा में ही प्रवेश दिया जाएगा। जैसे लड़को के लिए- कुर्ता-पैजामा या पेंट शर्ट एवं लड़कियों के लिए- गरबा परिधान या सलवार सूट या साड़ी (जिन्स-टॉप में प्रवेश वर्जित) में प्रवेश दिया जाएगा ,तथा लड़को व लड़कियों के लिए अलग- अलग घेरा बनाया जाएगा एवं गैर हिंदुओं का प्रवेश पुर्णतः वर्जित रहेगा का निर्णय लिया गया है।

आज उक्त बैठक के पूर्व हाई स्कूल मैदान पर विधिवत पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी गई एवं बैठक में संरक्षण समिति तथा कार्यकारी समिति का गठन किया है।

आज की बैठक में सर्व हिंदू समाज,विश्व हिंदू परिषद,मातृ शक्ति,दुर्गा वाहिनी के बहनों सिटी स्पोर्ट्स क्लब के पदाधिकारी उपस्थित रहें।