ग्रीन वैली स्कूल में सावन उत्सव एवं ग्रीन डे पर बच्चों ने हरे फलों कि पोशाक धारण कर महत्वत्ता कि जानकारी दिए…

ग्रीन वैली स्कूल में सावन उत्सव एवं ग्रीन डे पर बच्चों ने हरे फलों कि पोशाक धारण कर महत्वत्ता कि जानकारी दिए…

July 21, 2025 0 By Central News Service

महासमुंद 21 जुलाई 2025/ ग्रीन वैली स्कूल में सावन के अवसर पर आज ग्रीन डे सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्कूल के पीजी से लेकर कक्षा सातवी तक के बच्चों ने हरे रंग की महत्वता को बताया और हरे फल सब्जी पेड़ पौधे अमरुद नाशपति अंगूर आदि की वेशभूषा धारण करके कार्यक्रम की प्रस्तुति दिए ।

जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपना कलाकर प्रदर्शन किया और बच्चों ने सब्जी फलों और पर्यावरण के महत्वता को कविता और भाषण के माध्यम से इनके लाभ के बारे में बताया स्कूल की प्रभारी रेखा कोचर और प्राचार्य श्रीमति सरिता सिन्हा ने हरे रंग की महत्ता के बारे में बताते हुए बताया कि हरे रंग पवित्रता अच्छाई प्रतिनिधित्व करता है।

बच्चों को पर्यावरण पेड पौधे की सुरक्षा करने के साथ-साथ फल और हरी सब्जी रोज खाने से हमारे स्वास्थ्य को होने वाले फायदे के बारे में बच्चो को बताया और उन्हें रोज़ खाने का सलाह दिया ।

इस कार्यक्रम का संचालन स्कूल के शिक्षिकाओं में श्रीमती नमिता स्वामी, श्रीमती अंजू कुमारी, श्रीमती रामेश्वरी साहू, सविता साहू, खुशबू चंद्राकर, तारनी देवांगन, श्रीमती आरती पटेल, मनीषा गलपांडे, बरखा चंद्राकर, लीना ठाकुर, सोनिया कनौजे ,रितिका चंद्राकर ,संजीवनी त्रिवेदी ,लक्ष्मी चंद्राकर का विशेष योगदान रहा।