मंदिरों में गूंजे हर हर महादेव
July 21, 2025रायपुर/भगवान श्री सीखेश्वर नाथ महादेव मंदिर चंगोराभाटा में आज श्रावण मास की प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर संध्या श्रृंगार दर्शन
पंडित योगेंद्र पुरी ने बताया कि, भगवान का अभिषेक, सहस्त्रधारा के पश्चात भंडारा का आयोजन किया गया।
तालाब स्थित मंदिर में सावन के द्वितीय सोमवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ बाबा भोलेनाथ जी का विशेष श्रृंगार किया गया।
जिससे बाबा का मनोहारी श्रृंगार कर दर्शन हेतु प्रस्तुत किया गया।
भक्तों ने जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और भजन कीर्तन के माध्यम से अपनी श्रद्धा अर्पित की।
मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही और वातावरण “हर हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा।


