भारतमाला परियोजना : 55 शिकायतें आई जमीन का अधिग्रहण हुआ, लेकिन नहीं मिला मुआवजा !
May 15, 2025रायपुर, 15 मई। भारतमाला परियोजना में मुआवजा वितरण में गड़बड़ी की शिकायतों की पड़ताल चल रही है। इस सिलसिले में अधिग्रहण से प्रभावित लोगों से आपत्ति दावे आमंत्रित किए गए थे। बताया गया कि रायपुर कमिश्नर को 55 आवेदन मिले हैं। कुछ शिकायतें ऐसी भी है जिसमें कहा गया है कि उन्हें मुआवजा ही नहीं मिला है।
रायपुर कमिश्नर महादेव कांवरे ने कहा कि परियोजना में भू-अर्जन प्रकरण को लेकर आपत्ति-दावा या शिकायतों को लेकर आवेदन बुलाए गए थे। गुरुवार को समय सीमा खत्म होने तक 55 आवेदन मिले हैं। इन आवेदनों की जांच की जाएगी।
बताया गया कि रायपुर के विशाखापटनम
भारतमाला सड़क निर्माण परियोजना में भूमि अधिग्रहण, और मुआवजा वितरण को लेकर कई गंभीर शिकायतें आई हैं। सरकार ने गड़बड़ी को माना भी है। इसकी ईओडब्ल्यू-एसीबी जांच भी कर रही है। रायपुर कमिश्नर ने इस सिलसिले सलसिले में
आवेदनों पर जल्द होगी सुनवाई
कलेक्टर कांफ्रेंस लेकर शिकायतों की सुनवाई के आदेश दिए थे। इस सिलसिले में बकायदा ईश्तहार जारी कर आवेदन बुलाई गए थे। इसके लिए 15 मई तक समय दिया गया था।
यह साफ किया गया था कि परियोजना में भू-
अर्जन प्रकरण में की गई कार्रवाई पर कोई आपत्ति-दावा या शिकायत हो तो यह रायपुर, धमतरी कलेक्टर के अलावा रायपुर कमिश्नर दफ्तर में आवेदन दिया जा सकता है। समय सीमा खत्म होने के बाद अकेले रायपुर कमिश्नर के समक्ष 55 आवेदन आए हैं। इसके अलावा रायपुर और धमतरी कलेक्टर को भी आवेदन दिए गए हैं।
सूत्रों के मुताबिक परियोजना में मुआवजा वितरण दो साल पहले ही बंट चुका था। लेकिन कुछ ऐसी भी शिकायत आई है जिन्होंने कहा है कि परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहित की गई, लेकिन मुआवजा नहीं मिला है। इसी तरह मूल जमीन के हस्तांतरण, बंटवारा, और डायवर्सन आदि को लेकर भी शिकायतें आई है। इन शिकायतों पर अब सुनवाई शुरू होगी, और गड़बड़ी पर कार्रवाई की जाएगी।


