निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी ने वार्ड 57 बस्ती में नाला सफाई करवाई
May 15, 2025रायपुर- आज नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के अध्यक्ष पण्डित भगवती चरण शुक्ल वार्ड नम्बर 57 के पार्षद श्री अमर गिदवानी ने वार्ड नम्बर 57 की अरविन्द नगर बस्ती में नाला सफाई का निरीक्षण किया और जोन 4 स्वास्थ्य अमले के सफाई कामगारों से तत्काल सफाई करवाई.साथ ही बारिश के पूर्व नालों की सुव्यवस्थित तरीके से अच्छी सफाई करवाने के निर्देश सम्बंधित नगर निगम जोन 4 के जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री वीरेन्द्र चंद्राकर को दिए, ताकि बारिश में जलभराव की समस्या ना आये.


