
सशक्त महिला सशक्त समाज सम्मान से सम्मानित हुए पूर्व सरपंच सुनीता देवदत्त चंद्राकर …
March 19, 2025
संपादक मनोज गोस्वामी
महासमुंद 19 मार्च 2025/ अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चल रहे कार्यक्रम पर सशक्त महिला सशक्त समाज का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग महासमुंद के द्वारा आयोजित किया गया जिसमें जिला कलेक्टर विनय कुमार लंगहे ने सशक्त महिला सशक्त समाज के लिए महिलाओं को सधन्यवाद देते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।
महिला एवं बाल विकास के द्वारा खरोरा के पूर्व सरपंच श्रीमती सुनीता देवदत्त चंद्राकर को सशक्त महिला सशक्त महिला समाज को उत्कृष्ट करने के साथ स्वस्छ भारत मिशन के तहत् ग्राम पंचायत में स्वच्छता अभियान चला कर ग्राम को स्वस्थ एवं स्वस्छ रखने के लिए के उत्कृष्ट कार्य के लिए आज सम्मानित किया गया।
गौरतलब है कि खरोरा कि सरपंच सुनीता देवदत्त चंद्राकर लगातार महिलाओं कि विकास एवं पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाया जिसको अनेक स्मृति चिन्ह के साथ नवाजा गया है। जिनकी तारीफ जिला कलेक्टर कि धर्मपत्नी एकता लंगहे ने भी किए।
