काँग्रेस ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनको नमन किया
April 14, 2023रायपुर 14 अप्रैल/ शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उनको नमन की गया इस अवसर पर गांधी मैदान स्थित कांग्रेस भवन में उनकी छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको नमन किया गया।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहा कि भारत रत्न महान समाज सुधारक और संविधान शिल्पी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने शोषित वंचित और महिलाओं के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष किया राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियां सदैव याद रखेगी।
इस कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे सुनीता शर्मा नवीन चंद्राकर अरुण जंघेल अशोक ठाकुर प्रशांत ठेंगड़ी शहर प्रवक्ता बंशी कन्नौजे अवीनय दुबे मुन्ना मिश्रा जी श्रीनिवास संगीता दुबे लोकेश्वरी साहू प्रमिला सोनवानी सागर वाकडे शिव वर्मा जयनारायण जलछत्रि निसार चांगल गुड्डू साहू विष्णु राजपूत अरुण सिंह प्रवीण चंद्राकर प्रकाश पुजारा कमलेश नथवानी शब्बीर खान भूपेंद्र जलछत्रि राजू नायक माधव छुरा सचिन अग्रवाल शशि वर्मा गिरिराज चावड़ा धीरेंद्र साखरे धन सिंह यादव महावीर देवाँगन रवि शर्मा उपस्थित थे।


