छत्तीसगढ़ पहुंचने पर एयरपोर्ट में के सूरज के समर्थकों ने किया भव्य स्वागत नियुक्ति को लेकर लगा बधाइयों का तांता

छत्तीसगढ़ पहुंचने पर एयरपोर्ट में के सूरज के समर्थकों ने किया भव्य स्वागत नियुक्ति को लेकर लगा बधाइयों का तांता

April 10, 2023 0 By Central News Service


रायपुर–जवाहर बाल मंच के नेशनल कोऑर्डिनेटर एवं उड़ीसा प्रभारी के सूरज का कल छत्तीसगढ़ आगमन हुआ जिसको लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता अपने नेता का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे हुए थे और गाजे बाजे के साथ फूल माला से अपने नेता का स्वागत किया एयरपोर्ट से लेकर उनके निवास तक लगातार समर्थक उनके पीछे चलते नजर आए और जमकर नारेबाजी भी देखने को मिली।
आपको बता दें कि जवाहर बाल मंच के लिए पिछले दिनों एआईसीसी द्वारा पूरे देश भर से कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए गए जिसमें छत्तीसगढ़ से मात्र 1 नाम के सूरज का है आपको बता दें कि कांग्रेस द्वारा इस संगठन को पार्टी मजबूत करने के लिए बनाया गया है इस संगठन के माध्यम से युवाओं को पार्टी से जोड़ा जाएगा और उन्हें पार्टी की रीति नीति से अवगत कराया जाएगा साथ ही नए पीढ़ी को राजनीति से जोड़ा जाएगा। के सूरज लंबे समय से राजनीति से जुड़े हुए हैं साथ ही वह कांग्रेसमें विभिन्न पदों पर रह चुके हैं इसके साथ ही युवाओं में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है नियुक्ति के बाद उनके कार्यकर्ताओं में हर्षोल्लास का माहौल देखा जा रहा है के सूरज ने जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी गई है उसका वह भली-भांति पालन करेंगे और पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे उन्होंने कहा कि उनके लिए हमेशा संगठन सर्वोपरि रही है निरंतर वह संगठन के लिए काम करते आ रहे हैं।