श्री हनुमान जन्मोत्सव का जगह जगह रहा धूम

श्री हनुमान जन्मोत्सव का जगह जगह रहा धूम

April 7, 2023 0 By Central News Service

रायपुर,06 अप्रैल/मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी के परम भक्त भक्त शिरोमणि श्री हनुमान जी महाराज के जन्मोत्सव की धूम गुरुवार को पूरे देश विदेश में छाया रहा उसी कड़ी में रायपुर के कचना स्थित अशोका रतन अपार्टमेंट में वहां के समस्त रहवासी भक्तों ने बड़े ही धूम-धाम व हर्षोल्लास के साथ इस उत्सव को मनाया जिसमे प्रेमी भक्तों ने दोपहर 02.00 बजे से रायपुर के सुप्रसिद्ध भजन गायक श्री लल्लु महाराज व मंडली द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ व कर्ण प्रिय भजनो से सुर-मधुर भजनो की प्रस्तुति प्रस्तुत किये तदोपरांत भव्य शोभायात्रा निकालकर सभी भक्तों में एक दूसरे को जन्म के बधाई स्वरूप सामग्री वितरण किये सँध्या 07.00 बजे महाआरती कर विशाल भंडारा कर प्रसाद वितरण किया गया जिसमें प्रमुख रूप से सुंदरकांड महिला मंडल की श्री मति मूंदड़ा जी,निशा अग्रवाल, शशि अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, उषा महेष्वरी, निर्मला अग्रवाल ,सरोज अग्रवाल एवं नीमा मुंदरा सेकड़ो की संख्या में आदि भक्तगण उपस्थित रहे।