श्री सीखेश्वरनाथ महादेव मंदिर में रूद्र महायज्ञ संपन्न
April 3, 2023रायपुर 03 अप्रैल /श्री सीखेश्वर नाथ महादेव मंदिर, चंगोराभाठा में त्रिदिवसीय रूद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया जो 1 अप्रैल प्रातःकाल से प्रारंभ होकर 3 अप्रेल 2023 सायंकाल को संपन्न हुआ।

मंदिर के सर्वराकार पं. योगेन्द्र पुरी गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि यज्ञाचार्य पं. अखिलेश शास्त्री, पं. वीरेन्द्र उपाध्याय, एवं पं. महेन्द्र तिवारी द्वारा यह महायज्ञ संपन्न कराया गया। यह महायज्ञ जनकल्याण की उद्देश्य से जनमानस में भक्ति एवं सद्भावना के प्रसार, जनमानस में आयु आरोग्यता प्राप्ति, लक्ष्मी की प्राप्ति हेतु आयोजित किया गया। महायज्ञ में धनेश्वरी वर्मा, भारती इंग्ले, केशर साहू, कल्पना ठाकरे, भारती साहू, सरोज साहू, ममता साहू, तनु साहू, रूखमणी, सरिता, ममता ठाकुर, भुनेश्वरी वर्मा, वेनु वर्मा, संतोषी साहू सहित बड़ी संख्या में भक्तों ने आयोजन में व्यवस्था बनाने में सक्रिय रूप से योगदान किया ।


