शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय में स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित…..
December 9, 2022
महासमुंद 09 दिसंबर 2022/ भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली से प्राप्त पत्रानुसार एवं माननीय कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर के निर्देशन, जिला संगठक रासेयो जिला महासमुंद व स्वीप नोडल अधिकारी महादमुंद डॉ. मालती तिवारी एवं प्राचार्य डॉ. अनुसुइया अग्रवाल के मार्गदर्शन में तथा अजय कुमार राजा कार्यक्रम अधिकारी पुरुष इकाई व महाविद्यालय नोडल अधिकारी स्वीप एवं श्रीमती राजेश्वरी सोनी कार्यक्रम अधिकारी महिला इकाई के नेतृत्व में शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद की राष्ट्रीय सेवा योजना संयुक्त इकाई द्वारा महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य नए मतदाताओं को जिनका 18 वर्ष पूर्ण हो गया हो ऐसे छात्रों को मतदाता परिचय पत्र बनाने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया । कार्यक्रम में उपस्थित डॉ. मालती तिवारी द्वारा मतदान की महत्व के बारे में सभी विद्यार्थियों को विस्तार से अवगत कराया । प्रत्येक वर्ष 1 जनवरी, 1 अप्रेल, 1 जुलाई एवं 1 अक्टूबर की तिथि में जिनका 18 वर्ष पूर्ण हो गया हो ऐसे छात्र/छात्रा फॉर्म 6 भरकर मतदाता परिचय पत्र में नाम जुड़वा सकते है । अजय कुमार राजा कार्यक्रम अधिकारी पुरुष इकाई द्वारा बताया की हम ऑनलाइन माध्यम से भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट www.nvsp.in में अपना नाम जुड़वा सकते है ।
मोबाइल एप वोटर हेल्पलाइन के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान किया और राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों का जानकारी प्रदान किया । महाविद्यालय के बीए बीकॉम बीएससी के लगभग 570 छात्र छात्राओं को इसकी जानकारी प्रदान कर फॉर्म 6 ऑनलाइन माध्यम से भरवाया गया और वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड कराया गया एवं इस एप में सभी का मोबाइल नंबर रजिस्टर करवाया गया ।

इस मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में वरिष्ठ स्वयंसेवक प्रकाशमणि साहू, गोपी सिन्हा, मोनिका पटेल, स्वीप कैंपस एंबेसडर रोहित ढीमर व शीतल साहू के साथ साथ कु. पूर्णिमा साहू ,मनोज देवांगन, नीलकंठ पटेल, रोशनी राजपूत एवं महाविद्यालयीन छात्र छात्राएं उपस्थिति रहे ।



