डागा कन्या महाविद्यालय में हेयर स्टाइल एवं थाल सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
December 9, 2022रायपुर , आज दिनांक 9:12:2022 दिन शुक्रवार को श्रीमती प्रमिला गोकुलदास डागा कन्या महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत हेयर स्टाइल एवं थाल सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हेयर स्टाइल प्रतियोगिता में लगभग 30 छात्राएं सहभागी हुई तो थाल सजाओ प्रतियोगिता में 20 छात्राओं का सहभाग रहा। हेयर स्टाइल प्रतियोगिता में जुड़ा और अलग अलग स्टाइल बनाई तो थाल सजाओ में पूजा, मेहंदी, हल्दी, शादी के अवसर पर उपयोग होनेवाली थाली को सुंदरता से सजाने छात्राओं ने अपनी कलात्मकता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बीए बीकॉम बीएससी एवं बीसीए संकाय की छात्राओं का सहभाग रहा।

हेयर स्टाइल प्रतियोगिता
मनीषा ध्रुव एवं प्रिती देवांगन – प्रथम
निशा सोनी, सृष्टि पाठक एवं जोया आफरीन -द्वितीय
नेहा सेन एवं सुदेष्टा पुरेना- तृतीय
सुलेखा भतरा – सांत्वना
थाल सजाओ
मीनल साहू – प्रथम
वीणा देवांगन- द्वितीय
योगिता कश्यप- तृतीय
जागृति राजपूत- तृतीय
योगिता देवांगन- सांत्वना
विजेता रहे।
दुर्गा चन्द्राकर,डॉ रक्षा बडगइय्या,स्वाति बेंगरे हेयर स्टाइल में , डॉ आरती पांडे, अस्मिता शुक्ला थाल सजाओ प्रतियोगिता में निर्णायक थे।



